थाने की छत से कूदा युवक,अस्पताल में भर्ती – पति पत्नी के विवाद में थाने पंहुचा था

उज्जैन के नागझिरी थाने में पति-पत्नी के विवाद में पति ने थाने की छत से छलांग लगाई ।गंभीर हालात में अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस कर्मी घटना की लीपा पोती में लग गए। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नागझिरी थाना क्षेत्र प्रेम रेसीडेंसी में रहने वाले उदयभान नामक युवक शराब के नशे में पत्नी रेखा से मारपीट कर रहा था , पति पत्नी का झगड़ा रोड पर आ गया तो पत्नी रेखा ने शराब के नशे में विवाद कर रहे पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गई। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी पति को थाने ले आई। इसके बाद पत्नी उसके खिलाफ जब रिपोर्ट लिखा रही थी तो पति लघुशंका का बहाना करके छत पर पहुंच गया और वहां से उसने छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here