Connection Information

To perform the requested action, WordPress needs to access your web server. Please enter your FTP credentials to proceed. If you do not remember your credentials, you should contact your web host.

Connection Type

जीत का जश्न - भाजपा ने निकाला विजय जुलूस:मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी हुए शामिल - BHAVISHY DARPAN NEWSPAPER

जीत का जश्न – भाजपा ने निकाला विजय जुलूस:मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी हुए शामिल

नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली शानदार सफलता का जश्न मंत्री, सांसद, विधायक पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से मनाया। मंगलवार को शहर में विजय जुलूस निकाला और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। महाकाल मंदिर से शुरू हुआ विजय जुलूस पार्टी कार्यालय पर जाकर सभा के रूप में सम्पन्न हुआ।

नगरीय निकाय चुनाव में उज्जैन नगर निगम की मतगणना रविवार को हुई। इस दौरान भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल सहित शहर के 37 वार्डो में भाजपा के पार्षदों ने जीत दर्ज की है। लगातार तीसरी बार नगर निगम में भाजपा का कब्जा रहा। भाजपा ने इस शानदार जीत के लिए मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर से जीत का जश्न मनाते हुए डीजे, ढोल के साथ विजय जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी और विजयी प्रत्याशी जुलूस के दौरान मौजूद थे। शहर के कई स्थानों पर विजय जुलूस का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।

नेताओं ने दिया एक जुटता का संदेश

भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत पर निकले विजय जुलूस के दौरान एक ही वाहन पर सवार होकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, पूर्व सांसद चिंतामणी मालवीय, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, जिला अध्यक्ष बहादूर सिंह बोरमुंडला, नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए बता दिया कि संगठन की एकजुटता और नेताओं के सहयोग से ही भाजपा को शहर में जीत मिली है।

पार्षद प्रत्याशी भी वाहनों पर हुए सवार

विजय जुलूस में सभी वरिष्ठ नेता एक वाहन पर तो दूसरे वाहन पर विजयी महिला पार्षद और एक अन्य वाहन पर पुरूष पार्षद व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों पर कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लहराते हुए शामिल हुए। जुलूस महाकाल मंदिर के बाहर से शुरू होकर गुदरी, सराफा, गोपाल मंदिर, कंठाल चौराहा, नई सड़क, दौलतगंज चौराहा, मालीपुरा, चामुंडा चौराहा, फ्रीगंज टॉवर चौक होकर लोकशक्ति भवन पार्टी कार्यालय पर पहुंचा। यहां पर कार्यालय के बाहर ही मंच बनाया गया था

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles