धार में मातृ शक्ति ने निकाली कावड़ यात्रा – एक हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तो दूसरे में कावड़ लेकर निकली महिलाएं

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को धार में महिला शक्तियों द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। इस दौरान कावड़ के साथ कई महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज लेकर पहुंची थी। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ युवतियां भी शामिल रही। महिलाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए कई लोगों ने मंच लगाया। स्वागत करने के साथ ही स्वल्पाहार का भी व्यवस्था की थी।

भोजशाला एवं मां वाग्देवी की मुक्ति व उनके वैभवशाली गौरव की पुनर्स्थापना हेतु दृढ़ संकल्पित महाराजा भोज उत्सव समिति द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास में मातृशक्ति कावड़ यात्रा निकाली गई है। कावड़ यात्रा को लेकर पिछले एक माह से तैयारी की जा रही थी। धार सहित आसपास के क्षेत्रों में महिला पदाधिकारियों ने बैठकें भी ली थी। जिसका ही परिणाम हैं कि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। सुबह 9 बजे से ही महिलाओं के आने का क्रम शुरु हो गया था। नगर के प्राचीनतम प्रसिद्ध शिवालय नागचंद्रेश्वर मंदिर काल भैरव मार्ग से पूजा-अर्चना के बाद कावड़ यात्रा शुरू की गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, अशोक जैन व विश्वास पांडे सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। यात्रा में भगवा झंडे लेकर भी लोग पहुंचे थे।

भोजशाला में किए दर्शन

मंदिर प्रांगण से शुरु हुई कावड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहले भोजशाला पहुंची थी। जहां सभी महिला कावड़ यात्रियों ने दर्शन किया। इस दौरान समिति की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की थी। कुछ देर विश्राम के बाद सभी महिलाएं कावड़ लेकर धारेश्वर मंदिर पहुंची। कावड़ यात्रा करीब 7 किमी का मार्ग तय कर जहां भगवान धारनाथ का माँ नर्मदा एवं स्वयं प्रकट सरस्वती ज्ञानकूप के जल से जलाभिषेक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here