कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ का निरीक्षण

खट्टाली गांव के कन्या हाई स्कूल का शनिवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर व जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन ने जायजा लिया। उन्होंने यहां वृक्षारोपण किया। कन्या हाई स्कूल में सर्वश्रेष्ठ अंक से पास होने वाली छात्राओं को कलेक्टर ने पुरस्कृत किया। अफसरों ने स्कूल की छात्राओं से चर्चा की।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं मेरिट लिस्ट में आने का आह्वान किया। सीईओ जैन ने छात्राओं को श्रेष्ठ अंकों से उत्तीर्ण होने एवं अलीराजपुर जिले का नाम रोशन करने की बात कही। सीईओ ने छात्राओं से तिरंगे के संबंध में बताया। आजादी के उत्सव पर भी प्रकाश डाला। विज्ञान प्रदर्शनी जिले में हुई अन्य प्रतियोगिता में बड़ी खट्टाली की चयनित छात्राओं को भी पुरस्कारों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत की सीईओ का स्वागत प्राचार्य दिलीप कनेश विनोद परवाल वन स्टाफ व छात्राओं ने किया। कन्या स्कूल में कलेक्टर का ग्राम की ओर से सरपंच चैनसिंह डावर, पूर्व सरपंच भारतसिंह, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़, रमेश मेहता, शुभम मेहता अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here