धरमपुर गांव की घटना – धान का रोपा लगाते समय करंट लगने से किसान की मौत

पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील एवं धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के धरमपुर गांव के एक कृषक की करंट की चपेट में आने से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है।किसान अपने खेत मे धान का रोपा लगा रहा था। तभी पंप चालू करने के दौरान उसे करंट लग गया, और किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

कृषक संतोष कुमार अहिरवार पिता सोना अहिरवार (35 वर्ष) सोमवार 15 अगस्त 2022 को सुबह अपने खेत में धान लगाने के लिए गया था। तभी मोटर चालू करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। किसान के परिवार में 2 बेटे, पत्नी है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here