जबलपुर ARTO के घर में मिनी थिएटर और बार :- EOW को 5 मकान, दो कारें और 16 लाख कैश मिला; क्लर्क पत्नी गायब

जबलपुर ARTO के 10 हजार वर्गफीट के महल जैसे मकान में ऐश-ओ-आराम के तमाम इंतजाम मिले हैं। EOW की टीम को ARTO संतोष पाल और उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पाल के पास से जो संपत्ति मिली है वह उनकी आय से 650% ज्यादा है। इनके दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक AFRTO संतोष पाल को छापे की भनक पहले ही लग चुकी थी। इसके बाद वह कुछ लग्जरी सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर रहा था। ऐसे में EOW की 30 सदस्यों की टीम को देर रात ही कार्रवाई करनी पड़ी। कौन सा सामान कहां भेजा गया यह जानकारी जुटाई जा रही है। जब टीम बुधवार देर रात छापा मारने पहुंची तो रेखा पाल घर में नहीं मिलीं। रेखा ARTO ऑफिस में ही क्लर्क हैं।

घर में मिले सोने-चांदी के जेवर और कैश

गुरुवार सुबह भी EOW की टीम ने संतोष पाल की संपत्तियों की छानबीन शुरू की। इसमें 16 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर मिले। ARTO के शताब्दीपुरम स्थित घर में बेसमेंट के अलावा तीन माले भी हैं।

EOW की टीम ने ARTO और उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पाल के घर देर रात छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम को पाल दंपती की आय से 650% अधिक संपत्ति मिली है।

ऐश-ओ-आराम का हर सामान मिला

ARTO संतोष पाल के शताब्दीपुरम में स्थित बेसमेंट वाले तीन मंजिला आलीशान घर में सारा सामान लग्जरी है। घर में लिफ्ट से लेकर महंगी शराब रखने का वुडन केस, गार्डन, स्विमिंग पूल, झूमर सहित बेहद कीमती सामान मिला है। ARTO के बैंक लॉकर, बैंक खातों के बारे में भी खुलासा हो सकता है।

जांच में यह संपत्ति आई सामने

  • ग्वारीघाट में पीपी कॉलोनी में 1,247 वर्गफीट का मकान।
  • शंकरशाह वार्ड में 1,150 वर्गफीट का मकान।
  • शताब्दीपुरम एमआर 4 रोड में दो मकान कुल 10 हजार वर्गफीट में।
  • कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्गफीट का मकान।
  • गढ़ा फाटक में 771 वर्गफीट का मकान।
  • चरंगवा रोड स्थित ढीमरखेड़ा में फार्म हाउस 1.4 एकड़ में।
  • कार आई 20 MP 20 CB 5455
  • स्कॉर्पियो MP 20 HA 5653
  • पल्सर बाइक MP 20 MF 2688
  • बुलेट MP 20 SZ 5455

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here