सिद्धिविनायक को अर्पित होगी चांदी की सूंड – साढ़े 3 किलो वजनी, 25 ग्राम सोने के साथ सूंड में जड़े जाएंगे बहुमूल्य रत्न

इस साल जिले सहित अंचल में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पिछले दो वर्ष से कोरोना संक्रमण के चलते कई प्रकार की पाबंदिया थी। जिसे शासन इस वर्ष हटा दिया है। खरगोन के 500 वर्ष पुराने कुंदा तट स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में इस गणेशोत्सव पर सिद्धि विनायक को चांदी की सूंड अर्पित की जाएगी।

मंदिर ट्रस्टी कैलाश महाजन ने बताया कि भगवान सिद्धि विनायक की सूंड साढ़े तीन किलो चांदी से तैयार की जाएगी। इसके निर्माण पर करीब पांच लाख रुपये खर्च होंगे। सूंड को महाराष्ट्र के खातेगांव के कारीगरों द्वारा तैयार की जाएगी। जिस पर करीब 25 ग्राम सोने के साथ ही बहुमूल्य रत्न भी जड़े जाएंगे।

70 किलो चांदी के सिहासन पर विराजित है सिद्धिविनायक, सिंहासन पर उकेरे गए है अष्ट विनायक

मंदिर में विराजित भगवान सिद्धि विनायक जिस चांदी के सिंहासन पर विराजित है। उसके निर्माण में करीब 70 किलो चांदी लगी है। इसे महाराष्ट्र के खातेगांव निवासी ललित सोनी द्वारा तैयार किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में चांदी सिंहासन तैयार किया गया है। सिंहासन पर अष्ट विनायक उकेरे गए है। ताकि भगवान सिद्धिविनायक के साथ श्रद्धालु अष्ट विनायक के दर्शन भी कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here