उज्जैन व भोपाल की लड़कि के साथ फ्रॉड :- इंदौर के लड़के ने जीवनसाथी पर प्रपोजल रखा, पैसे लिए बाद में कैंसर पेशेंट बताकर मुंकरा

मेट्रोमोनियल साइट पर आप भी जीवनसाथी खोज रहे हैं तो ये खबर आपको अलर्ट करने वाली है। उज्जैन पुलिस ने एक ऐसे फ्रॉड युवक को पकड़ा है, जो जीवनसाथी डॉट कॉम पर लड़कियों के सामने शादी का प्रपोजल रखता, बिजनेस के नाम पर उनसे पैसे ऐंठता …और बाद में खुद को कैंसर पेशेंट बताकर शादी से इनकार कर देता। भोपाल की बिजनेसवुमन और उज्जैन की टीचर ने इस फ्रॉड के खिलाफ FIR कराई है। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि विक्टिम्स की लिस्ट और भी ज्यादा हो सकती है।

पढ़िए, भोपाल की विक्टिम ने क्या कुछ बताया, उन्हीं की जुबानी…

2 साल पहले यानी 2019 में मेरी उमर अहमद से जान-पहचान जीवनसाथी डॉट काम पर हुई थी। उसने बताया था कि वो इलेक्ट्रॉनिक्स के बिजनेस में है। उसने मेरे घरवालों से भी फोन पर बात की और शादी का प्रपोजल रखा। घरवाले भी राजी हो गए। इसी बीच कोविड आ गया। उसने बताया था कि वैसे तो वह धार का रहने वाला है, लेकिन इंदौर में रहता है। एक दिन बोला- बिजनेस में लॉस हो गया है। पैसे की जरूरत है। मैंने उसे 31 हजार रुपए दिए। इसके बाद बीमारी का बोलकर भी पैसे लिए।

ये पैसे उसने भोपाल की एक लड़की की मदद से लिए थे। शादी की बात कहो तो कहता था, जल्द भोपाल आऊंगा। बाद में वह मुकर गया और कहा कि उसे कैंसर है, शादी नहीं कर सकता। पैसों का बोला तो गालियां दीं, सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपशब्द कहे।

बता दें, भोपाल की विक्टिम ऑनलाइन कपड़ों का बिजनेस करती हैं। उन्होंने 9 अगस्त 2022 को श्यामला हिल्स में आरोपी उमर अहमद पर केस कराया था।

अब पढ़िए, उज्जैन की विक्टिम ने शिकायत में क्या कहा….

विक्टिम प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने 21 अप्रैल 2022 को उज्जैन के थाना जीवाजीगंज में केस कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया, आरोपी उमर से जान-पहचान जीवनसाथी के जरिए हुई थी। रिश्ता तय भी हो गया था। इसके बाद उमर ने दो-दो लाख रुपए और फिर किस्तों में 6 लाख रुपए बिजनेस के नाम पर लिए। इसी बीच वह उज्जैन में किराए का मकान लेकर रहने लगा। कुछ दिन बाद मकान दूसरी जगह शिफ्ट करने का बोलकर गायब हो गया। बाद में उसने खुद को कैंसर पेशेंट बताया और कहा कि वह शादी नहीं कर सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here