40 हजार हितग्राहियों को टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित

टीकाकरण महाअभियान 3 सितंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत लगभग 40 हजार हितग्राहियों को प्रिकॉशन डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण अभियान के लिए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस कार्य को पूरी मुस्तैदी के साथ किया जाना है। ताकि कोविड सुरक्षा यानी सभी का सुरक्षा कवच हो कलेक्टर ने कहा कि इस महाअभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए समस्त ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर शहरी टीकाकरण अधिकारियों को सूक्ष्म कार्ययोजना बनाए जाने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अब तक प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाया है वे टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराएं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी में बताया ‍कि जिले में 07 लाख 75 हजार 142 व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाया जाना शेष है। जिले के दूसरे बडे शहर आष्टा के 53 सत्रों में 11 हजार, बुदनी के 31 सत्रों में 5 हजार, इछावर के 41 सत्रों में 5 हजार, नसरूल्लागंज के 49 सत्रों में 6 हजार, श्यामपुर के 56 सत्रों में 9 हजार तथा सीहोर शहरी क्षेत्र 16 टीकाकरण सत्रों में 4 हजार व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में करीब 7 लाख 75 हजार 142 व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाया जाना बाकी है। आष्टा में 2 लाख 5 हजार 413, बुदनी 92 हजार 486, इछावर 93 हजार 766, नसरूल्लागंज 01 लाख 29 हजार 621, श्यामपुर 01 लाख 71 हजार 43 तथा सीहोर शहरी क्षेत्र में 82 हजार 813 व्यक्तियों का प्रिकॉशन डोज लगाया जाना शेष है। जिसे पूरा करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किए जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here