शाम 7:00 बजे महाकाल की संध्या आरती में शामिल होंगे रणवीर और आलिया

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट मंगलवार को शाम 7 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वे यहां महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। कपल ने एक वीडियो भी जारी कर उज्जैन आने की जानकारी दी है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उनके साथ हैं। मंदिर के सूत्रों की मानें तो दोनों शाम को होने वाली संध्या आरती में शामिल होंगे।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शाम 7 बजे तक उज्जैन आ सकते हैं। दोनों इंदौर एयरपोर्ट से कार से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। आरती में शामिल होने के बाद वापस इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे। आलिया भट्‌ट प्रेग्नेंट हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here