24 सितंबर को नेपानगर आएंगे सीएम शिवराज – मातापुर बाजार में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

नेपानगर नगर पालिका चुनाव में अब तक किसी बड़े नेता की एंट्री नहीं हुई थी। कांग्रेस की ओर से कोई बड़े नेता प्रचार के लिए नहीं आए तो, लेकिन 24 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नेपानगर आएंगे।

वह दोपहर 3.20 बजे डवालीखुर्द स्थित हेलीपेड से मातापुर बाजार में सभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। इसे लेकर तैयारियों का दौर चल रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 24 सितंबर को दोपहर 2.25 बजे आलीराजपुर से नेपानगर के लिए रवाना होंगे। नेपानगर के मातापुर बाजार में दोपहर 3.20 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यहां से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।

जनसंपर्क का दौर जारी

नेपानगर में 27 सितंबर को 24 वार्डों के लिए मतदान होगा। 23425 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इधर राजनीतिक पार्टियां, निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव प्रचार में लगे हैं। नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर सहित अन्य नेताओं द्वारा वार्डों में जनसंपर्क किया जा रहा है। कांग्रेस नेता भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क के लिए वार्डों में घूम रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here