महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस – राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा- दैनिक उपयोगी वस्तुओं के बढ़ रहे दाम

सीहोर में महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है घरेलू गैस सिलेंडर, सोया तेल, तुअर दाल और सभी दैनिक उपयोगी वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे है। जिससे आम जनता बहुत परेशान है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार का महंगाई को कम करने के तरफ कोई ध्यान नहीं है। महिला कांग्रेस ने इस दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

उन्होंने कहा कि अमीर आदमी से लेकर गरीब आदमी तक घरेलू गैस की एक ही कीमत देनी पढ़ रही है। देश और विदेश में महिलाओं पर अत्याचार और उत्पीड़न के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के मामले में अव्वल प्रदेशों की श्रेणी में है। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विरोध

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर बताया कि हम भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के उस अनरगल बयान का भी हम विरोध करते हैं। जिसमें प्रज्ञा ठाकुर ने अपने क्षेत्र के एक गोद लिए गांव के ग्राम वासियों के बारे में कह रही है कि यहां के लोग कच्ची शराब बनाते हैं और पुलिस कार्रवाई होने पर उनके पास खुद को छुड़ाने के लिए पैसे नहीं होते हैं।

ऐसे में वह अपनी बच्चियों को भी बेच देते हैं। सांसद ने सीहोर जिले का खजुरियाकलां गांव को गोद लिया है, जब वहां के ग्रामीणों को इस बारे में पता चला तो ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी रोष देखा गया। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा गांव बहुत अच्छा और समृद्ध खुशहाल गांव है। हम सभी ग्रामवासी मेहनत मजदूरी कर अपने और अपने परिवार पालन पोषण करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here