नीलगंगा हाट में किसान बेचेंगे जैविक सब्जी, फल और अनाज; 27 से हर रविवार को लगेगा जैविक हाट

0
78

आप जैविक सब्जी, अनाज, फल की तलाश में हैं तो 5 दिन इंतजार कीजिए।

आप जैविक सब्जी, अनाज, फल की तलाश में हैं तो 5 दिन इंतजार कीजिए। नीलगंगा स्थित संभागीय हाट बाजार परिसर 27 नवंबर से जैविक बाजार बन जाएगा। यहां हर रविवार को जिले के वे किसान जो जैविक खेती कर रहे हैं, वे अपनी सब्जी, फल, अनाज आदि यहां बेचने आएंगे।

जैविक खेती को प्रोत्साहन के लिए प्रशासन ने यह पहल की है। उप संचालक पीएस कनेल कहते हैं जैविक उत्पादन की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है लेकिन उन्हें उत्पादन एक जगह नहीं मिलने से प्रचलन की रफ्तार धीमी है। जैविक खेती करने वाले 50 किसानों का ग्रुप बनाया है। जैविक उत्पादनों का सर्टिफिकेशन होता है। पहले दिन कृषि विज्ञान केंद्र के आरपी शर्मा जैविक खेती की जानकारी देंगे।

रीजनल सेंटर फॉर आर्गेनिक एंड नेच्यूरल फार्मिंग नागपुर के डॉ. अजय राजपूत सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया बताएंगे। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त जेडीए डॉ. राजीव जोशी जैविक खेती की मार्केटिंग कैसे की जाए, यह बताएंगे। इंदौर के मारूति माने प्राकृतिक खेती की जानकारी देंगे।

किसानों को नि:शुल्क जगह मिलेगी
किसानों को संभागीय हाट बाजार में अपनी दुकान लगाने के लिए नि:शुल्क जगह मिलेगी। यहां किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं प्रशासन उपलब्ध कराएगा। यहां बेचे जाने वाले उत्पादनों की कीमत पर नियंत्रण के लिए प्रशासन किसानों के साथ मिलकर ही प्रक्रिया तय करेगा। इसके लिए किसानों की कमेटी भी बनाई जा सकती है।

जैविक बाजार में यह सब्जी, फल मिलेंगे
फल- पपीता, आंवला, अमरूद, केला, सीताफल आदि।
सब्जी- मटर, आलू, टमाटर, कद्दू, लाैकी, सहजन आदि।
मसाले- मैथी, धनिया, हल्दी, अदरक, लहसुन आदि।
अनाज- गेहूं, तुवर, मूंग, सोयाबीन, मक्का आदि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here