Connection Information

To perform the requested action, WordPress needs to access your web server. Please enter your FTP credentials to proceed. If you do not remember your credentials, you should contact your web host.

Connection Type

'गणेशोत्सव पर खुला राज, हिंदू सास-बहू ने कहा हम तो गॉड को मानते हैं, नहीं मनाएंगे कोई त्योहार - BHAVISHY DARPAN NEWSPAPER

‘गणेशोत्सव पर खुला राज, हिंदू सास-बहू ने कहा हम तो गॉड को मानते हैं, नहीं मनाएंगे कोई त्योहार

इंदौर के राजवाड़ा से 17 किमी दूर नेमावर रोड का एक गांव दूधिया इन दिनों चर्चा में है। इसी गांव के चूने से राजवाड़ा की इमारत बनाई गई है। कहा जाता है कि यह गांव अमर शहीद भगत सिंह के साथी रहे नारायण सिंह सपूत के नाम से भी पहचाना जाता है, लेकिन अचानक इस गांव के चर्चा में आने की वजह धर्मांतरण है।

गुर्जर, जाट, लोधी और चौधरी बाहुल्य वाले इस गांव में कुछ परिवार गरीब बस्तियों में रहते हैं। इन्हीं लोगों का दावा है कि हमें अच्छे इलाज, शिक्षा और पैसे का लालच देकर ईसाई बनने का लालच दिया जा रहा है। दैनिक भास्कर हकीकत की पड़ताल करने इस गांव पहुंचा।

देवगुराड़िया के ट्रेंचिंग ग्राउंड से 7 किमी दूर इस गांव के शुरुआत में सड़क के दोनों ओर कुछ इंडस्ट्री है। इन इंडस्ट्री के आने से यहां के लोगों को रोजगार तो मिला ही है, जमीनों की कीमतें भी बढ़ी हैं। खैर, बात धर्म परिवर्तन की।

गांव के स्थानीय निवासी प्रीतम और संजय गुर्जर के साथ अन्य ग्रामीण बताते हैं कि ‘यहां के बच्चे अगस्त 2022 में गणेशोत्सव मनाने के लिए चंदा इकट्‌ठा कर रहे थे। ये बच्चे रेखा और कंचन नाम की महिला के यहां पहुंचे। दोनों महिलाओं ने यह कहकर चंदा देने से मना कर दिया कि ‘क्या होते हैं गणेश, शिव और कृष्ण? कौन हैं यह लोग? हमें तो गॉड ने ठीक किया। परिवार की दशा सुधार दी। अब हम तो कोई त्योहार नहीं मनाएंगे गॉड को ही मानेंगे।’

ग्रामीणों के इस दावे की पड़ताल करने हम रेखा और कंचन के घर दूधिया गांव के नया मोहल्ला चौराहा स्थित चूना भट्‌टी इलाके में पहुंचे। यहां कंचन कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। उसके पति सचिन लोडिंग ऑटो रिक्शा ड्राइवर हें। कंचन, रेखा की बहू है।

रेखा ने हमें बताया कि पिछले रविवार यानी 5 मार्च को क्रिस नार्मन (फादर) का बर्थडे था। वह मेरे यहां प्रार्थना करने आए थे। ईसाई धर्म पर भरोसा कैसे वाले सवाल पर रेखा ने कहा मेरी बहू को गंभीर बीमारी थी, जो वहीं से ठीक हुई। इसमें कोई छुपाने की बात नहीं। इसके बाद हमारा ईसाई धर्म पर भरोसा बन गया। कैंसर जैसी बीमारी को ठीक करने का दावा करने वाली रेखा की बहू कंचन ने कहा हमें किसी ने बायपास पर बने संत फ्रांसिस अस्पताल की जानकारी लगी।

मुझे कहा गया कि वहां से सब ठीक होते हैं तो मैं भी पति सचिन के साथ इलाज कराने चली गई। यहां मुझे एक नन मिली। उन्होंने मेरा इलाज फ्री में किया। नन मुझसे ईसाई धर्म की बातें करने लगीं। यहीं मेरी मुलाकात फादर क्रिस नार्मन से हुई। इसके बाद कंचन ने अपनी सास रेखा को क्रिस नार्मन और नन से मिलवाया। तो सास रेखा भी ईसाई धर्म से प्रभावित हुई।

हालांकि रेखा और कंचन ने धर्मांतरण करने या लोगों को कराने या प्रचार करने के किसी भी मामले से इंकार कर दिया। कंचन बोली- देखो मैं तो मंगलसूत्र पहनती हूं, सिर पर बिंदी भी लगाती हूं, घर में मंदिर भी है।

इनके दावे पर सवाल उठाते हुए दूधिया गांव के ही पंकज चौहान और गोविंद गुर्जर ने बताया कि एक ईसाई नन अकसर गांव में आती है। वह सीधे कंचन के यहां उतरती है। फिर उसे लेकर गांव के ऐसे घरों में जाती है, जहां केवल महिलाएं मिलती। इनके पति तो काम पर चले जाते इसलिए ये लोग महिलाओं को बीमारी ठीक करने के नाम पर टारगेट करतीं। हमने इनकी गतिविधियों पर नजर भी रखी।

गांव के गोलू कौशल बताते हैं कि विशाल कौशल की बुजुर्ग काकी को पैर से चलने में दिक्कत होती थी। उन्होंने नाम लेकर कहा कि कंचन की सास उनके पास पहुंची और चर्च चलने के साथ क्रिस नार्मन से मिलने को कहा। यह बात बुजुर्ग महिला ने परिवार के लोगों को बताई। एक दिन जब रेखा यहां पहुंची तो लोगों ने उसके फोटो खींच लिए। इसके बाद से क्रिस नार्मन और नन ने दूधिया में आना कुछ समय के लिये बंद कर दिया।

यही बात कंचन के घर के सामने किराना दुकान लगाने वाली बुजुर्ग महिला ने कही। वे बोलीं- मेरी पैर की समस्या देखकर कंचन ने कहा दादी आप ऐसे क्यों बैठी रहती हो। मैंने अपनी समस्या बताई तो कंचन कहने लगी मैं गॉड से आपके लिए प्रेअर करती हूं। आप ठीक हो जाओगी। गॉड सबकी सुनता है।

कंचन ने मुझे सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल जाने के लिए कहा। बोली- वहां के ईसाई फादर को मैं जानती हूं। वे पीने के लिए पानी देंगे। जिसे कुछ समय तक पीने के बाद आप ठीक हो जाओगी। ईसाई फादर का सुनकर मैंने सवाल पूछा तो कंचन ने मुझे भगवान पर विश्वास नहीं करने की बता कही। यह बात जब मैंने परिवार को बताई तो उन्होंने मुझे कंचन के साथ कहीं भी जाने और बात करने से मना कर दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि जिस युवक मोहित कौशल ने पुलिस से शिकायत की है उससे भी रेखा-कंचन ने ही नन और क्रिस नार्मन को मिलवाया था। ये लोग गरीब बस्तियों को टारगेट करते हैं।

शिकायत मिलने के बाद फादर गिरफ्तार

इस मामले में खुड़ैल पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर फादर क्रिस नार्मन पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। क्रिस नार्मन को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस क्रिस से पूछताछ कर रही है। क्रिस ने प्रारंभिक पूछताछ में धर्म परिवर्तन कराने की बात से इंकार किया है। क्रिस ने बयान में परिचित होने के नाते मिलने-जुलने जाने की बात कही थी। पुलिस ने मौके से बनाए वीडियों ओर फोटो भी जब्त किये हैं। पुलिस इसके आधार पर भी जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles