आठ दिन में 4.3 डिग्री बढ़ा दिन का तापमान, फिर भी औसत से 1.80 कम

0
128

मार्च का महीना इस बार बगैर तपे ही गुजर रहा है। मार्च के आखिरी सप्ताह में भी रात के अलावा दिन का तापमान सामान्य औसत से कम बना हुआ है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 8 दिनों के भीतर दिन में तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है लेकिन इसके बावजूद सामान्य औसत से यह 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं 5 रातों के भीतर न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के बाद रात में ठंडक का असर बढ़ गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मार्च के महीने में इस बार अधिकांश दिनों में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की स्थितियां बनी रही। इस बीच जिले में अधिकांश स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ बारिश भी दर्ज की गई। इस वजह से मार्च के महीने में इस बार गर्मी का असर पूरी तरह कमजोर रहा है। हालांकि शहर में सोमवार को बादल छंटने के बाद एक बार फिर तापमान में तेजी आना शुरू हो गई है।

सोमवार को दिनभर तेज धूप निकलने और हवा की रफ्तार कमजोर पड़ने के बाद बीते 24 घंटों के भीतर दिन में पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सामान्य औसत तापमान से यह अभी भी 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। इस वजह से अभी भी दिन में गर्मी अपना असर नहीं दिखा पा रही है। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान में कमी आने की वजह से ठंडक का असर बढ़ा है। बीती रात न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here