नई कृषि उपज मंडी को शुरू करने के लिए 6 करोड़ 70 लाख की जरुरत, बजट आवंटन के लिए मंडी बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

0
138

नागदा नवीन कृषि उपज मंडी 7 साल पहले बनाने की योजना अब तक मूर्त रूप नहीं ले पाई हैं। साल 2018 में काफी मशक्कत के बाद 9 किसानों को तीन करोड़ 90 लाख का मुआवजा देकर 27 बीघा जमीन का अधिग्रहण मंडी निर्माण के लिए किया गया था।

निर्माण शुरू करने के लिए प्रथम चरण में 1 करोड़ 22 लाख रुपए की स्वीकृति हुई थी। इस राशि से बाउंड्री वॉल, चेकपोस्ट, मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया।

मंडी प्रशासक आशुतोष गोस्वामी की ओर से मंडी कार्यालय, आंशिक सड़क, मूलभूत सुविधाएं, किसान विश्राम गृह, तौल कांटे का निर्माण आदि के लिए 6 करोड़ 70 लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर मंडी बोर्ड को भेजा गया हैं। यह राशि स्वीकृत होने के बाद ही नवीन मंडी का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।

शहर में लगता हैं जाम इसलिए जरूरी नवीन मंडी का निर्माण

वर्तमान में सुभाष मार्ग पर कृषि उपज मंडी संचालित हो रही हैं। सीजन के दिनों में अनाज भरकर आने वाले वाहनों से पूरे शहर में जाम से लग जाता हैं। ट्रैक्टर-ट्राली और लोडिंग-अनलोडिंग के लिए आने वाले वाहन भी परेशानी बढ़ाते हैं। इससे हादसे का भी खतरा बना रहता हैं। नवीन मंडी का निर्माण होने से काफी हद तक नागदा शहर का यातायात सुगम होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here