इंदौर में बोले मंत्री सकलेचा – देश की जीडीपी में भी महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान

महिलाएं बेहद गंभीर और स्थिर मन से कार्य करती हैं। वे घर ही नहीं, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी बेहतर कार्य करती हैं। वे उम्दा प्रबंधन गुरु हैं।

देश की जीडीपी में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। यह दुर्भाग्य है कि आज भी देश में कन्या भ्रूण हत्याएं हो रही हैं।

यह बात प्रदेश के उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित महिला पत्रकारों और मीडिया से जुड़ी महिलाओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। विशेष अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षाविद् पद्मश्री डा. मेहरुनिसा परवेज, पत्रकार संध्या शर्मा और पूर्व सांसद भागीरथ प्रसाद थे। डा. परवेज ने कहा कि आज महिलाएं प्रगति और विकास के पथ पर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं, लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आज भी महिलाओं में पिछड़ापन है। आज भी कई जगह बेटे के जन्म पर बंदूकें चलाई जाती हैं और बेटी के जन्म पर आंसू बहाए जाते हैं। हमें इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है। आयोजन में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन प्रदीप जोशी ने किया।

महिलाओं को सम्मान देने वाला समाज होता है विकसित

इंदौर। माता मरिया समिति ने सेंट अरनाल्ड चर्च विजय नगर में महिला दिवस मनाया। बिशप चाको ने कहा कि महिलाएं किसी भी समाज की नींव का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वह समाज विकसित होता है, जो महिलाओं को उचित सम्मान देता है। पल्ली पुरोहित फादर जान वाखला, फादर बीजू मैथ्यू की सहभागिता में पवित्र मिस्सा अर्पित की गई। इस मौके पर सचिव रीटा गांगले, कांति कुमरावत, वेरोनिका गेब्रियल आदि मौजूद थे। कैथोलिक ईसाई समाज ने विवाह दिवस के उपलक्ष्य में रेड चर्च में दो दंपतियों के विवाह की स्वर्ण और पांच दंपतियों के विवाह की रजत जयंती मनाई। पवित्र मिस्सा सुरेश सोनवानी और फादर मुकेश मचार ने अर्पित की। फादर थामस मैथ्यू ने सभी दंपतियों को बधाई दी। इस दौरान भजन मंडली ने गीत गाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here