कलश यात्रा का हुआ आयोजन – 2100 कलश और हांथो में भगवा पताका लिए जमकर झूमे श्रद्धालु

अग्नि में विशिष्ट वेद मंत्रों के संपुटित और स्वरबद्ध आवर्तन से मानव जीवन को दैहिक और भौतिक उन्नति की प्राप्ति यज्ञ द्वारा मिलना शास्त्र प्रमाणित बात हैं। यज्ञ से जीवन में नवचेतना और ऊर्जा का संचार होता हैं। विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियों से निर्मित संविदा के आहुति से जो धुंआ और सुगंधी उड़ती है वह दूषित वातावरण को स्वच्छ करने के साथ पर्यावरण की स्वच्छता भी सुनिश्चित करती हैं। उक्त विचार शुक्रवार को ग्राम दसई में ईच्छापूर्ण हनुमान धाम में 51 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ के प्रारम्भ में यज्ञ आचार्य पंडित राकेश भटेले ने कही।

क्षेत्र में प्रसिद्ध ईच्छापूर्ण हनुमान धाम से विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। दसाई नगर के इतिहास में पहली बार 2100 कलश की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दोनों ओर धर्म पताका लेकर श्रद्धालु चल रहे थे। शोभायात्रा में इतने श्रद्धालु उपस्थित थे कि शोभायात्रा का प्रारम्भ से समापन का पता ही नही चला। शोभायात्रा करीब 4 घंटे में कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

जगह-जगह हुआ स्वागत

ऐतिहासिक शोभायात्रा का नगर में कई मंचो द्वारा स्वागत किया गया। जिससे सड़कें गुलाल और फुलों से पट गई। किसी ने मंच में ठंडे पानी से तो किसी ने रसना का और ठंडाई का रसपान श्रद्धालुओं को कराया। सुबह से ही पूरा नगर धर्ममय हो गया था। पूरे नगर को केसरिया ध्वज से सजाया गया था जिससे पूरा माहौल केसरिया मय हो गया। शोभायात्रा के दौरान अधिकांश श्रद्धालु केसरिया परिधान में नजर आए। क्षेत्रीय गायक कलाकार शशांक तिवारी कुंदनपुर द्वारा शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर हर किसी ने नृत्य किया। रास्ते भर लोगों ने भजनों पर तांलिया भी बजाई।

कार्यक्रम में पु गुरुदेव महामंडलेश्वर राष्ट्रसंत बाला बिहारी दास महाराज प्रदेश प्रवक्ता खाट दर्शन विश्व अखाड़ा परिषद पु गुरुदेव महामंडलेश्वर राष्ट्रसंत नरसिंह दास जी महाराज, श्री महामंडलेश्वर आत्म चेतना गिरीजी महाराज अखंड धाम गुड़गांव हरियाणा, बालीपूर के योगेशजी महाराज, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल शोभायात्रा में मुख्य रूप से शामिल हए।

51 कुंडीय महायज्ञ स्थल पर यज्ञशाला बनाई गई। जिसमें विशेष सजावट की गई। जो लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा। यज्ञशाला में 60 से अधिक पंडितों द्वारा यज्ञ का कार्य करवाया जा रहा हैं। दसाई सहित आसपास के हजारो श्रद्धालुजन कार्यक्रम के सहभागी बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here