शनि जयंती पर भगवान शनि देव का अभिषेक-पूजन श्रद्धालुओं ने तेल, काली तिल्ली अर्पित कर शनि भगवान का पूजन किया

0
94

उज्जैन। जेष्ठ मास की अमावस्या पर सोमवार को भगवान शनि देव का जन्मोत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शनि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। शनि मंदिरों में साज-सज्जा कर सुबह से ही अभिषेक-पूजन एवं अनुष्ठान का दौर शुरू हो गया था। अमावस्या पर शिप्रा स्नान को आए हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव के दर्शन भी किए।शनि जयंती के अवसर पर शहर के मध्य स्थित नई पेठ में प्राचीन शनि मंदिर पर शनि जयंती महोत्सव के तहत पूजन अनुष्ठान सुबह से शुरू हो गया था। इस मंदिर में भगवान शनि देव शिवलिंग रूप में विराजित है। शिवलिंग पर तेल, तिल अर्पित किए। इसी तरह ढाबा रोड़ स्थित शनि मंदिर में भी शनि जयंती पर पूजन अर्चन सुबह से शुरू हुआ।

शिप्रा तट पर स्नान के बाद देव दर्शन
अमावस्या पर शिप्रा नदी में स्नान के बाद देव दर्शन और दान करने का महत्व है। इसी दिन शनि जयंती होने से श्रद्धालुओं ने शिप्रा स्नान के बाद भगवान महाकाल और शनि मंदिरों में दर्शन किए। तेल चढ़ाकर भगवान शनि देव से रक्षा की प्रार्थना श्रद्धालु करते है। त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर पर भी शनि देव के साथ नवग्रह देवताओं का पूजन भी श्रद्धालुओं ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here