नगर निगम में मचा हड़कंप 41 कर्मचारियों से मांगी जानकारी , 6 साल से नहीं दी थी जानकारी

0
101

उज्जैन। नगर निगम के 41 अधिकारियों के नाम से पत्र जारी कर उनसे अचल संपत्ति की जानकारी मांगने के बाद हड़कंप मच गया है। निगम आयुक्त के निर्देश पर तीन दिन में जानकारी देना है। कई अधिकारियों ने 6 वर्ष से अचल संपत्ति की जानकारी निगम में नही दी है। निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने नगर निगम के 41 अधिकारियों से अचल संपत्ति का ब्यौरा तीन दिनों में मांगा है। नगर निगम के अपर आयुक्त वित्त आदित्य नागर के हस्ताक्षर से जारी आदेश के बाद निगम में हड़कंप मच गया है। निगम प्रशासन ने जिन अधिकारियों से संपत्ति की जानकारी मांगी है, उनकी सूची भी जारी की है। पत्र जारी होने के बाद से निगम के गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में अब अधिकारियों को तीन दिन में सारी अचल संपत्ति की जानकारी नगर निगम में देना होगी।

वर्षों से नही दी जानकारी
नगर निगम में कार्यरत अधिकारियों से प्रति वर्श उनकी अचल संपत्ति की जानकारी मांगी जाती है। जानकारी मिली है कि 40 से अधिक अधिकारियों ने 6 वर्ष से अपनी अचल संपत्ति की जानकारी नही दी है। नगर निगम आयुक्त ने इस पर संज्ञान लेकर अचल संपत्ति का ब्यौरा नही देने वाले अधिकारियों के नाम से पत्र जारी करने के निर्देश दिए थे। सूची में ऐसे 41 अधिकारियों के नाम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here